फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जाम से जूझता रहा शहर, गर्मी से लोग रहे परेशान

विज्ञापन
शामली में धीमान पुरा फाटक पर  जाम में फंसे वाहन । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार को भी करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। गर्मी के कारण जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।किसी तरह जाम खुलवाया जा सका।
दरअसल, दिल्ली से सहारनपुर के लिए दोपहर के समय ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद किया गया था। ट्रेन जाने के बाद जैसे ही फाटक को खोला गया तो चालकों में वाहनों को एक दूसरे से आगे निकालने की होड़ मच गई। सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने भी जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे तक चालक जाम में फंसे रहे। गर्मी के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआई विराट का कहना है कि कई बार वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिसके कारण जाम लगता है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें