फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जाम से जूझता रहा शहर वाहन चालक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। त्योहारी सीजन में शहर के लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी धीमानपुरा रोड से लेकर बड़ा बाजार में जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, दोपहर के समय जैसे ही दिल्ली से सहारनपुर को ट्रेन रवाना हुई तो धीमानपुर रेलवे फाटक के खुलते ही चालकों में वाहनों को आगे निकालने की होड़ मच गई। नतीजन करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ई रिक्शा की एंट्री पर बैन नहीं लगने के कारण बड़ा बाजार, गांधी बाजार में जाम लगा रहा। दुकानदार मनीष कुमार, बाबूराम का कहना है कि ई-रिक्शा पर बाजारों में रोक नहीं लगाई गई। इसके कारण हर रोज जाम लग रहा। मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा की एंट्री पर तुरंत बैन लगना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें