कैराना। मंगलवार रात गांव अलीपुर में दीपावली पर पटाखे छुड़ाने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे गांव अलीपुर में चंद्रपाल के परिवार के लोग दीपावली पर पटाखे छुड़ा रहे थे। इस दाैरान दूसरे समुदाय के युवकों ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में चंद्रपाल, सचिन, और सोनू घायल हो गए। चंद्रपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।