फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की पेयजल आपूर्ति छह घंटे बंद रहेगी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पेयजल आपूर्ति छह घंटे बंद रहेगी आज
विज्ञापन

शामली। शहर में टंकी रोड पर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किए जाने को लेकर बुधवार को छह घंटे तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से चार बजे तक छह घंटे पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली के जलकल विभाग के अवर अभियंता विशाल तोमर ने बताया कि टंकी रोड पर स्थित ओवरहैड टैंक की पाइप लाइन में लीकेज हो रहा है। लीकेज की मरम्मत कार्य बुधवार को सुबह शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर की पेयजल की पाइप लाइन आपस में जुड़ी होने के कारण शहर की पेयजल सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें