फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोभी की ऑनलाइन बिक्री पर कानून मंत्री ने किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोभी की ऑनलाइन बिक्री पर कानून मंत्री ने किया ट्वीट
विज्ञापन

कैराना (शामली)। मंडी में गोभी के वाजिब दाम न मिलने से नाराज दो किसानों ने अपनी 15 बीघा गोभी की फसल ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी थी। इसके बाद सीएससी ई-गवर्नमेंट की टीम ने पहुंचकर अन्य किसानों की 10 रुपये प्रति किलोग्राम गोभी बिकवाई तो केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीएससी ई-गवर्नमेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। वहीं, किसानों द्वारा नष्ट की गई गोभी का एक सप्ताह बाद भी किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले फसल के वाजिब दाम नहीं मिलने पर कैराना तहसील के मायापुर रोड निवासी किसान रमेश ने पांच बीघा व गांव झाड़खेड़ी निवासी किसान तनवीर ने 10 बीघा गोभी की फसल ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी थी। सीएससी की टीम ने दोनों किसानों के खेतों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। टीम ने तनवीर के दूसरे खेत पर खड़ी करीब चार क्विंटल गोभी को ऑनलाइन 10 रुपये प्रति किग्रा के दाम पर बिकवाया था। शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी दोनों किसानों के खेतों पर पहुंचे थे तथा उनसे बात की थी। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के कैराना के अलीपुर गांव के किसान नरेश कुमार बता रहे हैं कि कैसे नए कृषि कानूनों के कारण वह मंडी के बाहर सीएससी के डिजिटल प्लेटफॉर्म से अपनी गोभी की फसल बेच पाए हैं। उन्हें स्थानीय मंडी में मात्र एक रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत मिल रही थी पर मंडी के बाहर उन्हें 10 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत मिली। उधर, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसानों को किसी तरह का मुआवजा नहीं मिला है। किसान रमेश व तनवीर ने बताया कि उन्होंने करीब तीन लाख रुपये कीमत की गोभी की फसल नष्ट कर दी थी। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें