फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के बच्चे डाइनिंग शेड में बैठकर खाएंगे खाना

Thu, 04 May 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
positive news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जनपद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में जल्द ही मिड-डे मील खाने की व्यवस्था मेें सुधार आने वाला है। यहां बच्चे जमीन के बजाय डाइनिंग शेड में बैठकर खाएंगे। जिसकी शुरुआत भाजू स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से होने वाली है। डाइनिंग टेबल शेड 15 दिनों में बनकर तैयार हो
विज्ञापन

जाएगा। इस पर एक बार में लगभग 50 बच्च बैठकर खाना खा सकेंगे। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि जनपद के जिन स्कूलों मेें कृषि फंड का पैसा बचा है। उन सभी स्कूलों में डाइनिंग शेड बनाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत गांव भाजू के पूर्व प्राथमिक विद्यालय से हो चुकी है। 

14 दिसंबर में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था। यह डाइनिंग शेड सीमेंट का बनेगा। जिसका खर्च एक लाख 20 हजार 730 रुपये होगा। इस पर एक साथ बैठकर लगभग 50 बच्चें मिड-डे मील खा सकेंगे। 
विज्ञापन


हाल की बैठक में भी ऐसे विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है कि जिन विद्यालयों में कृषि फंड का पैसा एक लाख 20 हजार से अधिक जमा है। उन सभी स्कूलों में डाइनिंग शेड बनवाएं जाएंगे।

ऐसा होगा डायनिंग शेड का मॉडल
स्कूल के ग्राउंड में सीमेंट की स्लेप डालकर चार बड़ी-बड़ी मेज बनाई जाएगी। मेज के दोनों तरफ कुछ नीची बैठने के लिए स्लेप डालकर मेज जितनी लंबी सीट बनाई जाएगी। इसके साथ ही छाया के लिए चारों कोनों से छह लोहे के पीलर खडे़ कर ऊपर लोहे की पत्तियों से जाल बनाकर उस पर फाइबर की सुंदर सीट लगाई जाएगी। इसके बाद मेज और सीटों को अच्छी तरह पेंट किया जाएगा। तीन तरफ छोटी दीवार कर उस पर विटामिन के श्रोत संबधित पेंटिंग बनाई जाएगी और स्वच्छता संबंधी बाते भी लिखी होगी। 

यहां बनेगा डाइनिंग शेड
कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा के पूर्व माध्यमिक स्कूल, थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ के उच्च प्राथमिक स्कूल, कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरु के प्राथमिक स्कूल और ऊन क्षेत्र के भी कई स्कूलों में बनाया जाना है। इसके साथ ही अन्य स्कूलों से भी कृषि फंड के पैसे संबंधी सूचना मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें