फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ पोर्टल ऐप के माध्यम से मिलेगा वेतन

Thu, 04 May 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। अब वेतन और बिल भुगतान के लिए अफसरों और कर्मचारियों को जिला कोषागार में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इनको डीडीओ पोर्टल ऐप के माध्यम से वेतन मिल जाएगा। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में मई वेतन बिल के संबंध में जिले के अफसरों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।   
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम विक्रम सिंह ने मई माह के वेतन, बिल बनाए जाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि डीडीओ पोर्टल ऐप के माध्यम से अफसरो-कर्मचारियों का वेतन मिल जाएगा। अधिकारियों व कर्मचारियों को बार-बार कोषागार में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।  

इससे समय की बचत होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को माह के प्रथम शनिवार को श्रमदान करके  सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। एडीएम भरत पांडेय, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, जिला कोषागार अधिकारी  एसके गौतम, डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे और डीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में पांच वर्ष तक  लाभार्थियों को ब्याज मुक्त रखा जाएगा। वर्ष  2017-18 के जिला ग्रामोद्योग कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक परंपरागत कारीगर एवं उद्योग से संबंधित जानकारी रखने वाले पुरुष / महिला, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष  के बीच हो, कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैैं। उत्पादन और सर्विस सेवा  उद्योग स्थापित करने हेतु क्षेत्रीय बैंकों से 10 लाख का ऋण मिलेगा। 

5376 दिव्यागों की पेंशन सत्यापन के बाद मिलेगा लाभ
डीएम ने बताया है कि जिले में  5376 दिव्यागों की पेंशन सत्यापन के बाद खातों में हस्तांतरित करके उन्हें लाभ दिया जाएगा। जनपद में 174 ग्रामीण व 113 शहरी क्षेत्र के दिव्यांगों की  पेंशन स्वीकृृत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष के वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों  का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद  वित्तीय वर्ष 2017-18 की पेंशन जुलाई प्रथम सप्ताह  तक लाभार्थियों के खाते में आ जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के 612 व शहरी के 318 पात्र  लाभार्थियों की डीएम द्वारा पेंशन स्वीकृृत कर दी गई है। जनपद में कुल 1030 लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें