फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: व्यापारी ने जान का खतरा बताते हुए एसपी से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति राजस्थान घूमने का वीडियो वायरल होने पर सुरक्षा में तैनात दो सिपाही हो चुके निलंबित
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले मोबाइल की दुकान में मिली थी 20 लाख रुपये रंगदारी की धमकी भी चिट्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी व्यापारी दीपक बंसल ने रंगदारी प्रकरण को लेकर एसपी से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। बिना अनुमति के व्यापारी के साथ राजस्थान घूमने जाने का मामला सामने आने पर सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया था।
मोबाइल व्यापारी दीपक बंसल और उसके भाई सुमित बंसल की कैराना रोड फव्वारा चौक पर मोबाइल फोन की दुकान हैं। 12 मई को दुकान में 20 लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी मिली थी। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए एक आरोपी महताब को गिरफ्तार कर लिया था। दीपक बंसल की सुरक्षा में दो सिपाही तैनात किए थे। पिछले सप्ताह दीपक बंसल राजस्थान गए थे। उनके साथ दोनों सिपाही भी गए। राजस्थान में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने एसपी रामसेवक गौतम ने सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को जांच सौंपी थी। जांच में सामने आया था कि दोनों सिपाही कंवरपाल और सागर बिना अनुमति के जिले व प्रदेश से बाहर गए थे। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सुरक्षा से हटाते हुए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

व्यापारी दीपक बंसल ने बुधवार को एसपी को पत्र भेजकर बताया कि रंगदारी प्रकरण में पुलिस ने कुर्बान गैंग के महताब को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन अपराधियों का बड़ा गिरोह है, जिसमें कुछ अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसे व उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

व्यापारी ने कहा कि अगर उसके व उसके परिवार के साथ अगर किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन होगा। उन्होंने एसपी से उसकी व उसके परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग की। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और डीजीपी लखनऊ को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें