होली पर बाजार सज गए हैं। बच्चों और युवाओं को लुभाने वाली पिचकारियों के साथ ही सुंदर और भड़कीले मुखौटे और टोपियों की बाजार में खूब डिमांड हो रही है। दुकानदारों ने भी बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग अलग डिजाइन की पिचकारियां मंगाई है। इसके चलते होली को लेकर बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है।
होली का त्योहार करीब आते ही शहर के बाजार भी रंगों के खुमार में है। बाजार में दुकानें जगह जगह सज गई है। लोग हर्बल के रंग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गुलाल की दुकान पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। हार्न पिचकारी के साथ ही बाजार में पटाखा पिचकारी का पूूूूरा क्रेज दिख रहा है। इस पिचकारी की खासियत है कि वह पटाखा छोड़ने के साथ ही रंग बिखेरती है।
डोरेमान प्रेशर गन और स्पाइडर मैन टैंक की डिमांड
शहर के बड़ा बाजार स्थित दुकानदार पंकज ने बताया कि इस बार बाजार में डोरेमान, प्रेशर गन और स्पाइडर मैन टैंक समेत कई प्रकार के टैंक आए हुए है। जिनमें एक लीटर 12 लीटर तक पानी में रंग मिलाकर रखा जा सकता है। प्रेशर गन दूर तक रंग फेंकती है। जिसकी काफी डिमांड चल रही है। दिल के आकार की पिचकारी, मोटू पतलू के डिजाइन की पिचकारी भी बच्चों को आकर्षित कर रही है।
राजस्थानी पगड़ी और मुखौटे का क्रेज
बाजार में सिर पर राजस्थानी पगड़ी और अन्य प्रकार की टोपी की भी बाजार में पूरी मांग चल रही है। दुकानों पर नए नए डिजाइनों के मुखौटे भी रखे हुए हैं। जिनकी लोग व बच्चे जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे है। सबसे ज्यादा बिक्री राजस्थानी पगड़ियों की चल रही है। जो सिर पर बड़ी ही सुंदर लगती है।
जैल कलर और जैल क्रीम की भी मांग
दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में अच्छी कंपनी के जैल कलर और जैल क्रीम भी आई है। जिनकी मांग भरपूर चल रही है। चेहरे का नुकसान न देने वाले अच्छे गुलाल की मांग बढ़ी है। वहीं पोपट गुलाल की भी जबरदस्त मांग चल रही है। जो पटकते हुए चारों ओर गुलाल ही गुलाल दिखाई देता है और माहौल को रंगीन बना देता है।
गले में पहनने वाले हार भी लुभा रहे बच्चों को
होली के त्योहार पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ चल रही है। लोग बतासे, पेठे की मिठाई, हार व बेर और बच्चों के गले में पहनने वाले हारों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर लटके बच्चों के पहनने वाले हार लुभा रहे हैं। हारो में बच्चों के लिए गोला, टॉफी, मीठी सोप, मखाने, छुआरे व बादाम और काजू भरे हुए हैं। लोग सभी सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे है। खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए है। गले में पहनने वाले हारों की कीमत 50 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है।
होली पर बिकने वाले सामान की कीमत सहित सूची
गुलाल उड़ाने वाली पिचकारी 100 से 500 तक
रंग वाली पिचकारी 15 से 200 तक
राजस्थानी व अन्य टोपी 50 से 100 तक
टंकी बैलून 120
गुलाल 10 से 25
जैल कलर 30 से 150 तक
जैल क्रीम 30 से 150 तक
गुलाल पोपट 35 से 150 तक
बतासे 60 रुपये प्रति किलो
पेठे की मिठाई 70 रुपये प्रति किलो
गले के हार 50 रुपये से 400 तक
बेर 40 से 50 रुपये प्रति किलो