फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सीमा क्षेत्र का वर्षों से नहीं हुआ विस्तार

विज्ञापन
शामली की नगर पालिका - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद के सीमा क्षेत्र का वर्षों से नहीं हुआ विस्तार
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र का वर्षों से सीमा विस्तार नहीं हुआ है। शासन से कई बार नगर पालिका परिषद एवं नगर निकायों की सीमा विस्तार के प्रस्ताव मांगे, लेकिन स्थानीय स्तर पर नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के प्रयास नहीं किए गए। इसकी सबसे बड़ी वजह राजनीतिक महत्वाकांक्षा मानी जाती है। हालांकि इस पर खुलकर कोई बात नहीं करता है।
शहर की जनसंख्या के साथ आवासीय कॉलोनियों में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। आजादी से पहले शामली को नगर पालिका परिषद को दर्जा प्राप्त है। पिछले बीस सालों में शामली को पहले तहसील और फिर जिला मुख्यालय का दर्जा दिया गया। जिला बनने के बाद न्यू शामली सिटी विकसित होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बधेव, गोहरनी, मुंडेट कलां, मुंडेट खुर्द, टिटौली, खेड़ीकरमू, टिटौली, सिंभालका, सेहटा, बनत आदि गांवों की ओर आबादी बसने लगी। नगरपालिका परिषद के सीमा क्षेत्र से 500 से लेकर 800 मीटर बाहर आवासीय कालोनी विकसित हो गईं। पूर्व में शासन द्वारा नगर निकायों के सीमा विस्तार के लिए बार-बार प्रस्ताव मांगे गए हैं, लेकिन नगरपालिका की ओर से सीमा विस्तार के प्रस्ताव नहीं भेजे गए।
चेयरपर्सन ने शामिल नहीं किया प्रस्ताव
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चार-पांच माह पूर्व शामली नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सीमा क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के लिए उनकी ओर से चेयरपर्सन अंजना बंसल को प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने सीमा विस्तार के प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं किया।
- पालिका सीमा विस्तार के पक्षधर हैं
नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन और उनके पति पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल का कहना है कि वह सीमा विस्तार के पक्षधर हैं। उन्हें जानकारी नहीं है कि शासन ने सीमा विस्तार के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
सीमा विस्तार का नियम
- नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि बोर्ड की बैठक में नगर निकाय की सीमा विस्तार का प्रस्ताव पारित करके डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जाता है। उसके बाद शासन से संबधित ग्राम पंचायत को अनुमति के लिए प्रस्ताव आता है। ग्राम पंचायत नगर निकाय क्षेत्र में शामिल करने की अनुमति के बाद संबंधित ग्राम पंचायत नगर निकाय में शामिल हो जाती हैं।
विज्ञापन

यह है शामली नगर पालिका परिषद सीमा का दायरा
मौजूदा समय में उत्तर दिशा में नगर पालिका परिषद की सीमा रेलपार कांबोज कालोनी रजबहा, भैंसवाल रोड पर मंडी समिति, गोहरनी रजबहा, पूरब की ओर मेरठ रोड पर रेलपार के पास सरस्वती विद्या मदिर इंटर कॉलेज, पंजाबी कालोनी रजबहा, दक्षिण में दिल्ली रोड सिटी ग्रीन विवाह मंडप, पानीपत रोड पर गुलजारी वाला शिवालय के पास, पश्चिमी दिशा में करनाल मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर भोलेश्वर महादेव मंदिर तक है।
- शामली शहर की जनसंख्या, परिवार व भवनों का आंकड़ा
वर्ष जनसंख्या परिवार भवन
1981 51850 7791 8254
1991 70347 1 0103 10128
2001 89861 15281 19036
2011 100007 27000 35000
2021 120000 39000 44000
नोट: वर्ष 2021 के सभी आंकड़े अनुमानित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें