कांधला निवासी ताहिर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कांधला। मोहल्ला मौलानान में ताहिर (57) का शव घर के कमरे में पंखे से कपड़े के सहारे लटका मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ताहिर पहले राजमिस्त्री का काम करते थे। दो वर्ष से वह ई रिक्शा चलाते थे। वह पत्नी जैतून के साथ अपने बड़े बेटे अनीस के साथ रह रहे थे। ताहिर की पत्नी जैतून 20 जुलाई को उमरा पर गई थी। इसके बाद अनीस अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर बागपत के बड़ौत में रह रहे अपने छोटे भाई राशिद के पास चला गया।
तब से ताहिर घर में अकेला रह रहे थे। तीन दिन पहले जैतून उमरा से वापस आई और बड़ौत में राशिद के यहां रूक गई। रविवार को ताहिर सुबह से दिखाई न देने पर दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घर के अंदर झांककर देखा तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला।
दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे।
जांच अधिकारी बच्चू सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी न तो कोई तहरीर दी है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी है।
कांधला निवासी ताहिर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कांधला निवासी ताहिर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन