फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को समझाया सफलता का मूल मंत्र

विज्ञापन
शामली के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने छात्राओं को जीवन में सफलता के मूल मंत्र समझाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सोमवार को दीक्षांत समारोह का शुुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल, उद्यमी विनोद कुमार जैन, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान लैंग्वेज लैब का लोकार्पण भी भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद अतिथियों ने अपने वर्ग में प्रथम आने वाली छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फैशन डिजाइनिंग मेें स्मिता सिंह, इलैक्ट्रोनिक्स में प्रियंका, कंप्यूटर साइंस में सीमा गिरी को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सभी उत्तीर्ण छात्राओं को डिप्लोमा व अंकपत्र वितरित किए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। संस्था की ब्रांड एंबेसडर छात्रा तनु चौधरी, सीनियर इंजीनियर मोनिका रानी ने छात्राओं को अपने औद्योगिक अनुभव से परिचित कराया। विभाग अध्यक्ष नवीन कुमार, आशीष सिंह, विपुल सूर्यवंशी, रश्मि, वाणी गुप्ता, विनीत चौहान, सचिन कुमार, तेजपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, महेश कुमार, सुशील कुमार, रीता रानी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अदीति सिंह व सचिन विकल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें