फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मीटर में बैलेंस हुआ शून्य, 30 हजार लोगों की बिजली गुल

Sat, 07 Mar 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में लगाए गए नए मीटर में बैलेंस शून्य होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो रही है। होली से पहले से लेकर अब तक करीब 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति कट चुकी है। इससे नाराज लोग बिजलीघरों और अधिकारियों के कार्यालयों पर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि समय पर रिचार्ज नहीं कराने वाले और पांच किलोवाट से अधिक लोड वाले कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो गई। वहीं, कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर में बैलेंस होने के बावजूद भी कनेक्शन काट दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली पूरी तरह ऑटोमेटेड है। जैसे ही उपभोक्ता के खाते में बैलेंस शून्य होता है, बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। इसलिए उपभोक्ताओं को समय-समय पर रिचार्ज कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें