शामली। अमर उजाला ने अपने पाठकों के लिए हेलो डॉक्टर कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पाठक घर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सक से निशुल्क फोन पर परामर्श ले सकेंगे। जिला संयुक्त चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास सात फरवरी यानि शनिवार को दोपहर 12 से एक बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान पाठक व अन्य लोग अपने व अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल फोन के माध्यम से पूछ सकेंगे
डा. रामनिवास नागरिकों को बीमारियों के लक्षण और उनके उपचार को लेकर परामर्श देंगे। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किन लक्षणों में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है और किन स्थितियों में घरेलू देखभाल पर्याप्त होती है। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय के अंदर फोन नंबर 9756383981 व 9548521732 पर कॉल करें।