फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकािरयों की मनमानी नहीं चलेगी

Wed, 14 Jun 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुरेश राणा - फोटो : SELF
विज्ञापन
शामली। गन्ना विकास, चीनी उद्योग विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा ने कहा कि अब अधिकारी राज नहीं चलेगा। काम नहीं करने वाले अधिकारियों को उनके घर भेजने का काम किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर इंडोर खेल स्टेडियम की स्थापना की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम कैराना रोड स्थित सभागार में नगर व्यापार मंडल एवं जिला डिस्ट्रीब्यूर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शामली सीएचसी पर नए उपकरण उपलब्ध करा कर जिला अस्पताल जैसी सुविधा दी जाएगी।

अत्याधुनिक दो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। सरकार बनने के बाद शामली से लखनऊ के लिए पहली एसी रोडवेज बस चलवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक 22 घंटे से लेकर 18 घंटे तक बिजली मिल रही हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री अजय सिंघल ने कहा कि देश की अस्मिता की रक्षा की जिम्मेदारी  व्यापारियों पर हैं। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

 शीघ्र ही व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश चंद बंसल की टीम की ओर गन्ना मंत्री सुरेश राणा, हरियाणा के राज्य मंत्री अजय सिंघल, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, विपिन कौशिक का फूलमाला और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। अजय संगल, ताहिर हसन, भूषण बजाज, उत्तम कुमार, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन  नीरज कुमार ने किया। 

राज्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं      
थानाभवन। मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत गन्ना विकास,    चीनी मिल एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने थानाभवन पहुंचकर समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही   निस्तारण कर दिया गया।

गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी इश्तकार आदि ने बताया कि गांव में तालाबों की जमीन पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर    लिया है। जिससे तालाबों का अस्तित्व खत्म हो रहा है, और भूजल स्तर भी गिर रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व अधिकारियों द्वारा गांव में अवैध कब्जों को चिह्नित किया गया था, परंतु उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं   की गई। ग्रामीणों ने अवैध कब्जे हटवाकर तालाबों की खुदाई कराने की मांग की। राज्यमंत्री सुरेश राणा ने समस्याओं को सुन संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें