फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री का किया गुणगान

Mon, 03 Oct 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नवरात्रों के दूूसरे मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। सर्व कल्याणी नव दुर्गा पूजन महोत्सव में पंडित विपिन भारद्वाज ने मां शैलपुत्री की महिमा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि देवी की कृपा से भक्त के सारे संकट कट जाते हैं, जेल से कैदी छूट जाते हैं, बदमाशों के चुंगल से भक्त की रक्षा होती है। 
विज्ञापन


 रविवार को दूसरे दिन मां दुर्गा के मंडप में मां शैल पुत्री की श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके दुर्गा सप्तसती का पाठ किया गया। मदिरों में  कीर्तन किया गया। कैराना रोड जाहरवीर गोगा जी के मंदिर में नारायणी वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में सर्व कल्याणी नव  दुर्गा पूजन महोत्सव के दूसरे दिन पंडित विपिन भारद्वाज ने श्री दुर्गा सप्त शती कथा की अमृत वर्षा  करते हुए मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। 
गांव मुंडेट कलां में मां दुर्गा का तीसरा विशाल भगवती जागरण आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान पति राजपाल सिंह, बिट्टू ठेकेदार ने हवन  पूजन संपन्न कराया। 
विज्ञापन


जागरण का  शुभारंभ विधायक सुरेश राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मां शेरावाली, राधा कृष्णा, भोला-  पार्वती, श्रीबाला जी महाराज, र्साइं बाबा, भारत माता, लक्ष्मी नारायण की झांकी प्रस्तुत      की गई। अनु शामली, सुनील शाहपुर, गुरुदयाल लक्खा, संजय आदि ने मां का गुणगान किया। पूरी रात चले जागरण में श्रद्धालु झूम उठे। तारा रानी की कथा के          साथ जागरण का समापन किया गया। मां की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

दीपक, मोनू, अनिल, नीरज, बबलू, विकास चौधरी, सुभाष निर्वाल, राजीव कुमार, डॉक्टर विनोद कुमार का सहयोग रहा।  शहर के एसटी तिराहे पर डॉक्टर सतेंद्र वर्मा के बाग में भंडारे          का आयोजन किया गया। मां शैलपुत्री का पाठ किया गया। ज्योति जलाकर मां की आरती उतारी गई। राघवेंद्र सिंह, सूर्यवीर सिंह, डॉक्टर रोहित, प्रदीप, विनोद, राकेश कुमार, राजेश, विशाल, संजीव तरार, ब्रिजेश तरार मौजूद रहे।

भव्य कलश यात्रा निकाली गई
 बाबरी। श्री दुर्गा मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ सोमवार को मथुरा से आए आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय के श्रीमुख से होगा। रविवार को बाबरी गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

रविवार को श्रीदुर्गा मंदिर में पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर से  शुरू होकर, झंडा चौक, दलित चौपाल, पाल बस्ती से होकर श्रीदुर्गा मदिर में समाप्त हुई। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर प्रमोद सिंघल, विनोद शर्मा, राजेश पाल, प्रमोद गुप्ता, ओमपाल सिंह, चंद्र कश्यप, श्रीकृष्ण शर्मा, योगेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें