फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर तालाब को होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। अमृत सरोवर योजना के तहत कस्बे के प्राचीन देवी मंदिर तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार और ईओ मणि अरोरा ने शनिवार को तालाब का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि इस योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों और निकाय क्षेत्रों में तालाबों को चिह्नित कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। तालाब के पास ही लोगों के बैठने के लिए हरे-भरे पार्क बनाने की भी योजना है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके बाद तालाब के सुंदरीकरण के लिए बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

400 साल पुराना है तालाब
प्राचीन देवी मंदिर तालाब मराठाकालीन है और करीब 400 वर्ष पुराना है। पूर्व यह तालाब उपेक्षा के चलते पूरी तरह सूखकर जलविहीन हो गया था। दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह के प्रयास से 2017 में तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश चंद शर्मा कैराना प्राचीन देवी मंदिर तालाब पर आए थे। उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण के लिए सात करोड़ के बजट को घोषणा की थी। जिसकी पहली किस्त में 1.17 करोड़ रुपये आ गए थे। जिससे तालाब की सीढ़ियां, चारों ओर सड़क, लाइटें, चहारदीवारी व शौचालयों का निर्माण कराया गया था, लेकिन 2018 में बाबू हुकुम सिंह की मृत्यु के बाद कार्य बीच में ही अटक कर रह गया था। अब अमृत सरोवर योजना में तालाब के सुंदरीकरण की आस जगी है। देवी मंदिर तालाब समिति के सचिव सुभाष चंद ने बताया कि पहली किस्त में 1.17 करोड़ रुपये में तालाब की सीढ़ियां, चहारदीवारी, सड़कें, शौचालय आदि का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें