फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आर्य समाज का उद्देश्य संसार का उपकार करना है

विज्ञापन
शामली में आर्य समाज के वेद प्रचार सप्ताह कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करते आर्य विद्वान। स्रोत आय
विज्ञापन
शामली। आर्य समाज मंदिर के ऋषि बोध उत्सव के उपलक्ष्य में चल वेद प्रचार सप्ताह के चौथे दिन सहारनपुर से आए आर्य विद्वान सुमित्र अंगिरस ने कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य संसार का उपकार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने भजनों को सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दियाबुधवार को मोहल्ला धीमानपुरा में पालिका के वार्ड सभासद विनोद तोमर के आवास पर हवन यज्ञ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। आर्य समाज के पुरोहित आचार्य आदित आर्य ने वैदिक यज्ञ ने संपन्न कराया। इसके बाद यजमानों को सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया गया।
आर्य विद्वान सुमित्र अंगिरस ने यज्ञ का वैज्ञानिक स्वरूप बताते हुए कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य संसार का उपकार करना है। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और पर्यावरण स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को याज्ञिक बनाएं। उन्होंने कहा कि महाशिव रात्रि का पर्व ऋषि बौद्ध उत्सव की रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान राजपाल आर्य, गोपाल आर्य, मंत्री नितिन वर्मा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, यज्ञ प्रभारी सुंदरलाल आर्य, सुभाष धीमान, आचार्य देवेंद्र देव आर्य, नरेंद्र अग्रवाल, विजय कौशिक, रामकुमार गुप्ता, राजीव धीमान, सचिन आर्य, विकास धीमान, नरेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें