फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थार सवारों ने स्कूटी सवार युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 27 Jul 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में स्कूटी सवार युवक की पिटाई करते थार सवार युवक। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
शामली। थार सवार चार-पांच युवकों ने स्कूटी सवार युवक को बेरहमी से पीटा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में स्कूटी सवार युवक थार गाड़ी के सामने आकर रुकता है, जिसके बाद थार सवार चार-पांच युवक उतरकर स्कूटी सवार युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिटाई के दौरान थार सवार युवक, स्कूटी सवार से बार-बार माफी मांगने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।
पिटाई करने का यह मामला नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जांच अधिकारी धर्मेंंद गौतम ने बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें