फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही किशोरी के साथ रात में पड़ोसी युवक ने तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के दादा ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात क्षेत्र के गांव में किशोरी अपने घर में सो रही थी। रात में पड़ोस का युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोपी ने तमंचे से आतंकित करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि किशोरी के दादा ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन उसे ग्रामीणों ने पीटकर घायल किया हुआ है। घायल युवक का शामली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें