फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशियान में तनाव, पुलिस तैनात

Mon, 11 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली स्थित अजुध्या चौक पर हुए झगडे़ के बाद लोगों को हटाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में अजुध्या चौक के पास मोहल्ला कुरैशियान और हलवाई हट्टा निवासी दो युवकों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर  विवाद हो गया। दोनों युवक अलग-अलग समुदाय के थे, इस बात को लेकर मोहल्ले में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आए तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मामला दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद का था।
विज्ञापन


किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें