फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से बनी हुईं सड़कों के निकाले टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। टूटी सड़कों का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान रहते हैं। कागजों में सड़कों की दुरुस्त दिखा देने की शिकायतें भी मिलती हैं, लेकिन यहां उल्टा है। मौके पर बनी सड़कों को कागजों में बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय की ओर से क्षेत्र के नौ गांवों में खड़ंजा सड़कों का निर्माण करने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांत और विनय कुमार ने अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास को शिकायत करते हुए बताया कि इस कार्य में धांधलेबाजी को अंजाम दिया जा रहा है। वजह ये है कि उक्त सड़कों का निर्माण पूर्व में किया जा चुका है। अब इन सड़कों का टेंडर जारी कर लाखों रुपयों की सरकारी कीमत की बंदरबांट करने की तैयारी की जा रही है।
ब्लॉक प्रमुख गीता राणा के प्रतिनिधि शेर सिंह राणा का कहना है कि मई माह में टेंडर जारी किए गए थे और 15 अगस्त से पहले ये काम पूरे कर दिए गए थे। लेकिन, ब्लॉक स्तर से अधिकारी यह पैसा गबन करना चाहते हैं, ताकि ठेकेदारों को भुगतान न हो सके। खंड विकास अधिकारी डॉ पंकज कुमार का कहना है कि काम पूर्व में पूरे हो चुके हैं। दबाव डालकर टेंडर निकलवाए गए हैं। विभाग की ओर से अभी इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-------------
इन गांवों की बनी हुई सड़कों के निकाले टेंडर
चंदेनामाल-भोजपुर, गढ़ी अब्दुल्ला-मुंडेट, हिरनवाड़ा-भंदौड़ा, सोंहजनी-मनट, मंटी हसनपुर-यारपुर, यारपुर खेड़ा संपर्क मार्ग, सौंहजनी-कआ खेड़ा, नौजल-कैल शिकारपुर, अंबेहटा याकूबपुर-अहमदपुर सोंहजनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें