फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। कस्बा झिंझाना में करीब पांच माह पहले हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान झिंझाना पुलिस ने सूचना के आधार पर मोहल्ला शाह मुबारिक निवासी इकराम को गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक 30 अप्रैल को कस्बा झिंझाना के मोहल्ला शाह मुबारिक में पांच लोगों ने धारदार हथियार व लाठी डंडों से पीटकर यूसुफ हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई जमील ने थाना झिंझाना पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी इलियास, नूरमोहम्मद, आकिल व इस्माइल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि इकराम फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें