शामली उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी
- फोटो : SHAMLI
शामली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला स्तरीय सीनियर बालक कबड्डी के ट्रायल में 35 बालकों में से 10 का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी सोमवार को अंबेडकर खेल स्टेडियम सहारनपुर में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएंगे।
रविवार को सरदार उधम सिंह स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय सीनियर बालक कबड्ड़ी वर्ग का ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें सागर, आर्यन, प्रिंस, आकाश, अपूर्व मलिक, सौरभ, प्रियांशु, सौरभ, आशीष राठी, शिवम समेत 10 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस मौके पर ओम सिंह, जबर सिंह, सतवीर सिह मलिक, मंजू मलिक, कबड्डी कोच संजू रानी मौजूद रहे।