चौसाना में पटाखों की चिंगारी से बिटौडों में लगी
- फोटो : SHAMLI
पटाखों की चिंगारी से बिटौड़े और भूसे के कूप जले
चौसाना। भड़ी गांव में पटाखों की चिंगारी से बिटौड़ों व कूपों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसानों के बिटौडे भूसे के कूप फूंक कर राख हो गए हैं।
चौसाना क्षेत्र के भड़ी गांव के जाने वाली सड़क पर जंगल में किसानों ने बिटौड़े, पशुओं के चारे के लिए भूसे का कूप व पुराल एकत्र कर रखा था। रविवार को करीब तीन बजे गांव के बच्चे पटाखे छुड़ा रहे थे, तो अचानक कोई पटाखे की चिंगारी पुराल तक पहुंच गई, जिसके बाद लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सैकड़ों ग्रामीण आग पर बुझाने के लिए पानी डालने लगे, लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। ग्रामीणों ने मिट्टी व नलकूप चलाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अकेले तौफीक के कूप जलने से किसानों का नुकसान हुआ।