फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो और डीसीएम की भिड़ंत, एक की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। पानीपत रोड पर यमुना पुल से पहले ही सनौली की ओर से सवारियां लेकर आ रहे टैंपो में सामने से आ रहे डीसीएम की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक महिला व दो बच्चों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे हरियाणा के सनौली से टैंपो सवारियां लेकर कैराना की ओर आ रहा था। जब टैंपो गांव मवी के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रहे डीसीएम से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सवारियों में चीख पुकार मच गई।

इस दौरान गांव भूरा निवासी 65 वर्षीय मेहन्दा की मौत हो गई। जबकि गांव  छोटा (40) निवासी दरबार कला, सुहेल (आठ) आलिम (22) निवासी बुढ़ाना, अमरपाल (40), दीपक (19), पप्पु (30), शराफत (25) निवासी आर्यपुरी, इस्लाम (17), असलम (19) निवासी नया गांव, महिला बानो (30) व उसका पुत्र समद (आठ) निवासी मलकपुर को बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल डीसीएम चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें