फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल तक खोला जाएगा दूरसंचार केंद्र

Wed, 23 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में अप्रैल तक दूरसंचार केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र कैराना रोड पर गड्ढे भरना, झांडियों की सफाई, फव्वारा चौक से लेकर अजंता चौक तक सड़क बनाए जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।     
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ओपी वर्मा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई।  डीएम ने पूर्वी यमुना नहर पर बने सेतु को कैराना रोड पर दुघर्टना से बचाने के लिए तकनीकि आधार से घुमाकर सड़क बनाए जाने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली कटौती, सड़कों की मरम्मत, नालों की सफाई कार्य कराए जाने की मांग की।

उद्यमियों ने दमकल विभाग के पानी भरने वाले पाइंट खराब होने की जानकारी दी। जिस पर नगर पालिका परिषद की ओर से दमकल विभाग की गाड़ियों में पानी भरने वाले प्वाइंटों को ठीक कराए कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों में बाधित बिजली आपूर्ति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें