फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 11 साल से तहसील, फिर भी थाने का इंतजार, भेजा जमीन का प्रस्ताव

Wed, 18 Nov 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। ऊन को तहसील बने 11 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां थाने की स्थापना नहीं हो सकी है। करीब 15 साल से चल रही कवायद जमीन का मानक पूरा नहीं होने के कारण अटकी हुई थी।
विज्ञापन

अब पुलिस चौकी के पीछे खाली पड़ी नवीन परती की अतिरिक्त भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे थाना बनने की उम्मीद जगी है।
तहसील मुख्यालय पर मानक के अनुसार थाना और सीओ सर्किल होना चाहिए, लेकिन ऊन में अभी पुलिस चौकी से ही काम चल रहा है। मुजफ्फरनगर जिला रहने के दौरान भी थाने का प्रस्ताव भेजा गया था। शामली जिला बनने के बाद कई बार शासन को पत्राचार किया गया।
वर्ष 2018 में सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने भी थाना स्थापना का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन जमीन की कमी के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। राजस्व विभाग ने सात दिसंबर 2012 को ऊन बाईपास मार्ग पर खसरा संख्या 1242 में 0.271 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि पुलिस विभाग के नाम दर्ज की थी। शासन का मानक तीन हजार वर्ग गज भूमि का है।
विज्ञापन

जमीन कम होने से प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ। अब चौकी के पीछे की अतिरिक्त भूमि को शामिल कर नया प्रस्ताव भेजा गया है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऊन में थाना स्थापित करने के लिए भूमि संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव पर स्वीकृति और दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें