झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के दो युवकों पर नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो क्लिप बनाकर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस एक आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि तीन माह पूर्व उसकी बेटी घर अकेली थी। उस दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसकी बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद आरोपी किशोरी पर दबाव बनाकर दुष्कर्म करते आ रहे थे। दो दिन पूर्व डरी सहमी किशोरी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी युवक के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिससे घटना की बाबत जानकारी की जा रही है।