फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान में उड़ी टीन शेड के नीचे दबकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। क्षेत्र में आई आंधी और बारिश से टीन शेड उखड़कर पड़ोस की छत जा गिरी। जिसके नीचे दबकर किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन घायल हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आलकला निवासी शमशाद की छत पर टीन शेड बृहस्पतिवार रात आई आंधी में उखड़ कर पड़ोस में रशीद की छत पर जा गिरा। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय बेटी राशिदा छत फैले कपड़े उठा रही थी और उसकी छोटी बहन चारपाई पर लेटी हुई थी। दोनों बहनें टीन शेड की चपेट में आ गई और घायल हो गईं। शोर मचाने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने राशिदा को मृत घोषित कर दिया।
सानिया की हालत नाजुक बनी हुई हैं। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह गमगीन माहौल में परिजनों ने किशोरी को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया। रशीद मोहल्लो में घूमकर कपड़े धोने व प्रेस करने का कार्य करता है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

---
सीएचसी में सैंपलिंग बॉक्स गिरा
कैराना। सीएचसी कैराना पर बने सैंपलिंग बॉक्स के अंदर खड़े होकर स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेते हैं। बृहस्पतिवार रात आई आंधी में सैंपलिंग बॉक्स नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश ने कोरोना की जांच के लिए कोई अन्य व्यवस्था नहीं कराई। लैब टेक्नीशियन एक कमरे में बैठकर खिड़की के जरिए ही लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर किट से सैंपल लेकर कोरोना की जांच कर रहे हैं। जिससे लैब टेक्नीशियन को भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें