कैराना (शामली)। दो दिन पहले जहां सगाई से पहले होने वाले दूल्हे के सिर पर हाथ रखकर पांच लाख रुपये लड़की पक्ष द्वारा देने की वीडियो वायरल हुआ था। अब सगाई में दूल्हे को 21 लाख रुपये देने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शुक्रवार को कैराना क्षेत्र के सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक मकान के अंदर बुजुर्ग नौजवान लोग इकट्ठा हैं। जहां पर खुलेआम पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डी सजी हुई हैं। वीडियो में आवाज लगाकर एक व्यक्ति को बुलाया जाता है। जिसमें वह व्यक्ति लोगों के बीच में आकर हाथ उठाकर एलान करता हैं कि ऐ भाई पंचों भाई लड़के की सगाई पक्की हो गई है। लड़की वालों ने लड़के को 21 लाख रुपये सगाई के दिए हैं और 11-11 हजार रुपये चारों भाइयों के हैं। बाद में सभी लोग आपस में कह रहे हैं कि अल्लाह दोनों परिवारों के बीच प्यार मोहब्बत बनाएं रखे। दो दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था। दोनो वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।