फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस चौकी से बाइक चोरी कर भाग रहे किशोर को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ में आया किशोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र की कैराना रोड स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी से दस दिन पहले सीज की गई बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक चोरी करके भाग रहे 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने 11 सितंबर को औद्योगिक चौकी पर चेकिंग के दौरान 2012 मॉडल की हरियाणा नंबर की बाइक को पकड़ा था। बाइक सवार युवक कागज न दिखाने पर बाइक को सीज कर पुलिस चौकी के पीछे खड़ा कर दिया। वहां पर अन्य लावारिस वाहन भी खड़े हुए हैं। शनिवार को कोतवाली में मालखाना इंचार्ज हेड मोहर्रिर अमित कुमार ने औद्योगिक चौकी पर खड़े मुकदमाती, सीज व लावारिस वाहनों का निरीक्षण किया तो सीज की गई बाइक नहीं मिली। इस मामले में अमित की तरफ से शहर कोतवाली में पुलिस चौकी से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, चौकी से बाइक चोरी होने से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो चौकी के पीछे से बाइक के स्टार्ट न होने पर एक किशोर उसे पैदल ही खींचकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पीछा करते हुए पूर्वी यमुना नहर पुल के पास से किशोर को बाइक समेत पकड़ लिया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बाइक चोरी करने वाला किशोर जिला बिजनौर के थाना मंडावर क्षेत्र का रहने वाला है। वह ट्रेन से शामली पहुंचा और फिर पुलिस चौकी से बाइक चोरी कर ली। बाइक का प्लग व तार हटे होने के कारण वह बाइक को स्टार्ट नहीं कर पाया। इससे पूर्व किशोर उत्तराखंड के हरिद्वार में भी बाइक चोरी करने आरोप में पकड़ा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें