फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी छवि वाले शिक्षक नहीं बनेंगे कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2022 की परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए नया कदम उठाया गया है। जिले में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब बोर्ड की ओर से जारी होने वाली फाइनल सूची का इंतजार है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में दागी छवि वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कक्ष निरीक्षक भी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इसके लिए हर विद्यालय से ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

पूर्व की परीक्षाओं में कई केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखते हुए कक्ष निरीक्षकों को शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के निर्देश कंट्रोल रूम से दिए गए थे। ज्यादा ढिलाई बरतने व नकल गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया भी गया था। अब सभी विद्यालयों से ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मांगी गई है, जो पूर्व की परीक्षाओं में तटस्थ रूप से कक्ष निरीक्षक की भूमिका निभाने में असफल रहे हैं, उनको इस बार परीक्षा में कक्ष निरीक्षक का दायित्व नहीं सौंपा जाएगा।
बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 13024 और इंटर में 11845 विद्यार्थी पंजीकृत है। जिले में केंद्र निर्धारण में आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद 39 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बोर्ड को भेजी जा चुकी है। इनमें तीन राजकीय, 25 अशासकीय, 11 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देश हैं कि ऐसे शिक्षक और कर्मचारी जो परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं, उनको कक्ष निरीक्षक का दायित्व न सौंपा जाए। इसके लिए सभी विद्यालयों से ऐसे शिक्षक-कर्मचारियों की सूची मांगी जा रही है। बोर्ड परीक्षा में साफ-सुथरी छवि वाले शिक्षक और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनने वाले कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये ऑनलाइन भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें