फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी पर अध्यापिकाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
शामली में मेपल्स एकेडमी में दुर्गाष्टमी व रामनवमी पर छात्रों ने प्रस्तुत की श्री राम, लक्ष्मण व ह - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी शामली में दुर्गा अष्टमी और श्रीराम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अध्यापिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यापिका इंदू ने छात्र-छात्राओं को दुर्गा अष्टमी और रामनवमी के विषय में जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक नारी दुर्गा का ही रूप है।, हमें नारी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नारी के सम्मान में सुंदर कविता बच्चों को सुनाई।
प्रबंधक मुकेश संगल ने नारी रूप को सम्मान देते हुए सभी अध्यापिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और गणेश वंदना की गई। कक्षा एक के छात्र-छात्राओं ने श्रीराम की चाल गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें मानवी, दिशा, संस्कृति, वीर, वाणी आदि सम्मलित हुए। कक्षा दो और तीन के छात्र-छात्राओं ने हनुमान चालीसा नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापक-अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें