फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिक्षकों ने तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों का विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने बाजू में काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन का हाजिरी का विरोध किया।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय विद्यालयों में आठ जुलाई से शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था की थी। शासन के इस आदेश को लेकर बेसिक के शिक्षकों ने विरोध किया था। इसे लेकर शिक्षकों ने बाजू में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन दिया था। शिक्षकों का यह विरोध तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। काली पट्टी बांधकर अध्यापन का कार्य किया।

संयुक्त शिक्षक संघर्ष महासंघ जनपद शामली के जिला प्रवक्ता नितिन पंवार ने शिक्षकों से कहा कि अभी संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। जब तक हमारी सभी मांगें नहीं मानी जातीं, हम इसी तरह अड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बीएएस कार्यालय पर ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है। इसके बाद 15 जुलाई को डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में शामिल होने क आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें