फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने शिक्षक समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। इसके बाद तीन बजे सीएम के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस सरदार सिंह को सौंपा। शिक्षकों ने ज्ञापन में नई पेंशन योजना को शिक्षकों के हित में न होना बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इसके अलावा वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन एवं सेवाओं को लागू करने, महंगाई भत्ते में की गई कटौती को वापस लेने, कंप्यूटर व्यावसायिक शिक्षकों के लिए समान कार्य समान वेतन और सेवा शर्तें लागू करने आदि मांग की गई।
विज्ञापन

मौके पर जिला मंत्री प्रमेंद्र कुमार, संरक्षक आरपी शुक्ला, शिक्षक रामकिशन, सुनील कुमार शर्मा, शमशेर अली, अशोक कुमार, संतराज, रविंद्र कुमार, विजय पांडे, नरेंद्र कश्यप, रविंद्र कुमार, चंद्रभूषण सोनी, संदीप कुमार, जयप्रकाश, रामदास, विकास कुमार, रविंद्र कुमार, नरेशपाल तोमर, रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें