शामली वीवी इन्टर कॉलिज में धरना प्रदर्शन करते शिक्षक
- फोटो : SHAMLI
डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना
शामली। उत्तरप्रदेश शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में पुुरानी पेंशन बहाली किए जाने, वित्त विहीन शिक्षकों के समान कार्य के लिए समान वेतन व समान सेवा शर्तों की मांग पूरे किए जाने की मांग की है।
मंगलवार को शहर के वीवी इंटर कालेज में स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर उत्तरप्रदेश शिक्षक महासंघ के आहवान पर जिले के शिक्षकों ने धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों पर प्रेरणा एप थोपने, शिक्षा सेवा चयन आयोग 2019 के प्राविधान अधिनियम की धारा 18 जोडने का विरोध किया गया। ज्ञापन में पुुरानी पेंशन बहाली किए जाने, वित्त विहीन शिक्षकों के समान कार्य के लिए समान वेतन व समान सेवा शर्तों सहित सभी शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा संघ के संयोजक विनेश त्यागी, प्राथमिक शिक्षक संघ के सहसंयोजक भारत भूषण शर्मा, शिक्षक संघ के संरक्षक आरपी शुक्ला, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश राठी, सीनियर बेसिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष सुधीर राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री सचिन चौहान आदि रहे।