शामली। शामली बीआरसी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बीएसए ने शिक्षकों की समस्या सुनकर अधिकारियों ने जल्द से जल्द दूर करने के लिए कहा।
शुक्रवार को बनत स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित समाधान दिवस में शामली ब्लॉक के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने स्कूलों की जर्जर हालत, शौचालयों और अन्य समस्याओं को बताया। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने का वादा किया। बीएसए चंद्रशेखर ने सभी शिक्षकों को वर्तमान समय में एकजुट होकर शिक्षकों से स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नई सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा देने जा रही है।
इसमेें डेस्क, विद्युत आपूर्ति और अच्छी ड्रेस करने जा रही है। सभी शिक्षक इसका संदेश समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के साथ मेहनत करने की अपील की। इस दौरान डीसी सुधीर कुमार, एबीएसए भारत भूषण त्यागी, योगेश राठी, खलील अहमद, नरेंद्र दत्त शर्मा, योगेंद्र कुमार, संजीव कुमार, मुकेश, सुवासिनी आदि शिक्षक मौजूद रहे।