शामली। सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन बनत का मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहायक बनने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने कॉलज पहुंचकर विद्यार्थियों से उनके शिक्षण संबंधी सुझाव प्राप्त किए और अपने अनुभव और ज्ञान का साझा किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण कौशल एवं तकनीकी का प्रयोग करके छात्रों के भविष्य निर्माण में सहायक बनने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों से कहा कि अपने ज्ञान में बढ़ोतरी एवं विश्वविद्यालय की छवि को विश्व पटल पर सुदृढ़ बनाएं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के कुल सचिव वीके मौर्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेंद्र कुमार रहे। इस अवसर कालेज चेयरमैन अरविंद संगल, सचिव नंद किशोर मित्तल, सतेंद्र कुमार, नितिन शर्मा, मोहित कुमार, शीतल शर्मा, शिखा मलिक, इकराम, दिनेश कुमार, भानु कांबोज आदि मौजूद रहे।