फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज से कैंडल मार्च निकालते ​शिक्षक । संवाद
विज्ञापन
शामली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में शिक्षक संगठनों, सरकारी कर्मचारियों व अन्य संगठनों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला और हमले के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) व अन्य संगठनों के शिक्षक और कर्मचारी बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वीवी इंटर कॉलेज में इकट्ठा हुए। सभी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड होते हुए शिवमूर्ति (सुभाष चौक) तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उनके हाथों में कैंडल व मशाल लिए रहे।। सरकारी कर्मी पहलगाम हमले की घटना से आक्रोशित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र के माध्यम से मृतकों के परिवार के लिए विशेष आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ कठोरतम और निर्णायक फैसला लेने की मांग की, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।
इस अवसर पर अटेवा शामली के जिला संयोजक नवनीत गहमरी, रोहित जटराना, प्रविंद्र मलिक, पवन जावला, योगेश राठी, इसरार खान, प्रताप सिंह, चंद्र कुमार, खलील अहमद, सुनील चौधरी, मनोज कुमार, सुरेंद्र पांडेय, राजीव वर्मा, सचिन, बीना कुमारी, डोली मलिक, रविंद्र मलिक, अवधेश वाडेकर, रविंद्र कुमार, पंकज सैनी, बाबूलाल आदि शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- ये संगठन रहे शामिल
भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ), राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, शिक्षा मित्र संघ, महिला शिक्षक संघ, चिकित्सा विभाग संघ, मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ आदि संगठन शामिल रहे।
- किसान मजदूर संगठन ने सौंपा ज्ञापन
शामली। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान मजदूर संगठन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या पर आक्रोश जताया। उन्होंने पाकिस्तान से जल्द बदला लेने की सरकार से मांग की। किसान मजदूर संगठन भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है, इसलिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उनका संगठन हर फैसले में भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है तथा प्रशासन की स्वीकृति से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर यशपाल सिंह, सोनू कुमार, नरेश सिंह तोमर, इसरार प्रधान, रवि शर्मा, जयभगवान, जमील प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें