फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फूंका पुतला, नारेबाजी

विज्ञापन
शामली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिलेश यादव का पुतला जलाते भाजपा कार्यक
विज्ञापन
शामली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की एक साथ फोटो होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित आंबेडकर चौक पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ फोटो को लेकर भाजपाइयों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के अजंता चौक स्थित आंबेडकर चौक पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इस फोटो में आधा चेहरा अखिलेश यादव का है जबकि आधा चेहरा बाबा साहब आंबेडकर का है। भारत के संविधान निर्माता का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता कि उनके चेहरे को विकृत कर उस पर अखिलेश यादव का चेहरा लगा दिया जाए। चाहे अखिलेश यादव कितनी भी बार जन्म लें, वे बाबा साहब की महानता या समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान की बराबरी नहीं कर सकते।
वे इस फोटो को दिखाकर अनुसूचित वर्ग के वोट पाने की कोशिश कर रहे है। ऐसा कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बादल गौतम, नीरज जाटव, पूरनसिंह जाटव, घनश्याम पारचा, पुनीत द्विवेदी, सचिन जैन, रोहित विश्वकर्मा, सोम सिंह, प्रदीप मायूस, सतीश धीमान, पारस भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें