फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कूल चलो रैली नहीं कराने पर शिक्षिका निलंबित

Wed, 23 Sep 2026 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सौंहजनी उमरपुर की शिक्षिका शबनम कुमारी को स्कूल चलो रैली नहीं कराने और अन्य अनियमितता मिलने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी की आठ सितंबर की आख्या के आधार पर कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में शिक्षिका को उच्च प्राथमिक विद्यालय सोन्टा रसूलपुर से संबद्ध किया गया है।
बीएसए संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय की एसएमसी बैठक पंजिका में 28 नवंबर 2020 को उमा को समिति अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन इसके बाद से अध्यक्ष को बदलने की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं 30 अगस्त 2025 की एसएमसी बैठक में एजेंडा बिंदु दर्ज नहीं किए गए और केवल हस्ताक्षर अंकित मिले। विद्यालय स्टाफ और शिकायतकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि स्कूल चलो अभियान के तहत रैली नहीं निकाली गई। इसके अलावा साफ-सफाई अभियान से संबंधित शिक्षिका द्वारा लगाए गए फोटो की तारीख 15 अगस्त 2026 की है, जबकि शिकायत 30 जुलाई 2026 को की गई थी।
विज्ञापन

निलंबन अवधि में शिक्षिका को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें प्रमाणपत्र देना होगा कि वह किसी अन्य सेवा, व्यापार या व्यवसाय में कार्यरत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें