फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
बागपत में आयोजित कार्यक्रम में शामली के ​शिक्षक मनोज कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए। 
विज्ञापन
शामली। विश्व हिंदू महासंघ (शिक्षक एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) द्वारा बागपत में आयोजित समारोह में जिले के कंपोजिट विद्यालय डांगरोल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बागपत के एक बैंक्वट हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम देवालय संघ एवं वर्ल्ड आर्यन फाउंडेशन के सौजन्य से विभिन्न संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, शिक्षकों, समाजसेवियों, सेवानिवृत्त सैनिकों आदि के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय डांगरोल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अभिनव प्रयोग के कारण राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्यपाल सिंह, राज ऋषि वेद प्रकाश, सुरेंद्रनाथ महाराज, चौधरी गजेंद्र सिंह,परशुराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें