शिक्षक अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
शामली। शिक्षक अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। कलक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा है।
मंगलवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती में कट आफ में शामिल शिक्षक अभ्यार्थी दीपा तोमर, रियानामदेव, हर्षित नामदेव, मोहित कुमार, अंकुर चौधरी, नेम सिंह, शुभकुमार, सिद्धार्थ कुमार आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्हाेंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में कट आफ में सुप्रीमकोर्ट ने 24 जुलाई को आदेश सुरक्षित कर लिया। जिसे अभी तक नहीं दिया गया है। फैसला न आने से चार लाख 10 हजार अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। लिए जाने के बाद फैसला नहीं दिया गया है। अभ्यर्थियों ने शीघ्र फैसला दिए जाने की मांग की है।