फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील चेक करने पर शिक्षक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील चेक करने पर शिक्षक पर हमला
विज्ञापन

कैराना। पब्लिक इंटर कालेज में एनजीओ द्वारा सप्लाई किए गए मिड डे मील को चेक करने पर एक अध्यापक ने दूसरे अध्यापक के सिर पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पीडित ने दो दिन बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को पब्लिक इंटर कालेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात विजय कुमार पांडे ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कालेज में मिड -डे -मील वितरण समिति के सदस्य हैं। सोमवार दोपहर उसने जैसे ही मिड डे मील का भोजन चखा तो उसकी गुणवत्ता सही नहीं थी। उनकी बात से चिढ़कर मिड डे मील समिति के प्रभारी सहायक अध्यापक ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए सिर में धारदार हथियार से वार करके उसे घायल कर दिया। वे मूल रूप से प्रयागराज निवासी हैं। वर्तमान में शामली रह रहे हैं। डर के कारण रिपोर्ट लिखाने में देरी हुई है। कालेज के प्रधानाचार्य लाल चंद ने बताया कि दो अध्यापकों के बीच झगड़ा हुआ था। प्रबंध समिति को बुला कर उस समय समझौता करा दिया था। उधर, पुलिस ने घायल का मेडिकल करा कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें