फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स वसूली में लापरवाही, कटेगा वेतन

Thu, 03 Dec 2015 12:52 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । टैक्स वसूलने में नगर पालिका कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। नवंबर माह में लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 81 प्रतिशत वसूली हो सकी, जो पिछले साल की नवंबर माह की वसूली से कम रहा। अधिशासी अधिकारी ने वसूली में लापरवाही बरतने वाले आठ पालिका कर्मियों का वेतन काटने आदेश दिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद गृहकर, जलकर, जल मूल्य सहित अन्य टैक्स वसूलते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर माह समाप्त होने पर टैक्स वसूली का आंकलन किया गया, जिसमें इस माह की वसूली कम पाई गई। कुल निर्धारित टैक्स 383 लाख के सापेक्ष इस माह में 60  प्रतिशत यानी करीब 230 लाख रुपये वसूली का टारगेट रखा गया था, लेकिन उसमें से 188 लाख रुपये यानी करीब 81 प्रतिशत वसूली हो पाई।

अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि टैक्स वसूली में लगे कर्मियों के प्रतिदिन कार्य का रिकार्ड चेक कराया गया। जिस दिन वसूली नहीं हो सकी, उस दिन का वेतन टैक्स वसूली में लगे कर्मियों को नहीं दिया जाएगा। ऐसे आठ कर्मी चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने वसूली में ढील बरती। कैश बुक के आंकलन से जिस तिथि में वसूली नहीं की गई, उस दिन का वेतन काटने का आदेश दिाय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें