थानाभवन। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पुलिस ने गांव भैसानी में बैठक करते हुए लोगों को शांति बनाए रखने का पाठ पढ़ाया। साथ ही सख्त हिदायत दी कि यदि किसी ने शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में प्राथमिक विद्यालय में सीओ और थानाभवन थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की। सीओ ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुलिस चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए नियमों को लेकर काफी सख्ती से काम करेगी। चुनाव आयोग द्वारा तय गाइड लाइन के अनुसार ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार करें। कोई भी प्रत्याशी गांव में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश न करें। अगर किसी ने चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेगी। बैठक में ग्रामीणों सहित संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे।