जिले में 14,41,706 पौधे लगाने का लक्ष्य
शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। जिसमें जनपद शामली में 14,41,706 पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2022 में 35.0 करोड़ पौधों के रोपण लक्ष्य के सापेक्ष जनपद शामली में 1441706 पौधों का रोपण किया जाना है। उन्होने कहा कि आगामी 5 जुलाई से दिनांक 7 जुलाई तक पौधारोपण किया जाना है। सभी विभाग अपनी तैयारी सुनिश्चित करें। पूरे अभियान को जन सहभागिता से जोड़ते हुए समारोह पूर्वक मनाना है और शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना है। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के लक्ष्य के अनुसार डीएफओ से कोआर्डिनेशन कर पौधों का उठान करते हुए पौधारोपण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, उपायुक्त स्वतरू रोजगार शैलेन व्यास, एएसपी ओपी सिंह मौजूद रहे।