शामली। शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण विशेष अभियान चलाया जाएगा। शासन से जिले में इस दिन 20 हजार टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है, जिसके तहत इस दिन 94 बूथों पर टीके लगाए जाएंगे।
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने पर जोर है। शासन ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि इस दिन 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इस दिन 20 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। खास बात ये रहेगी की सभी बूथों पर पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। बूथ पर ही ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। जिसका पहले से रजिस्ट्रेशन होगा, उसे भी टीका लगाया जाएगा। यानि जो भी व्यक्ति बूथ पर पहुंचेगा, उन सभी को टीका लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसका माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। जिले में मंगलवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 94 बूथों पर टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को सात बूथों पर 45 वर्ष से अधिक लोगों को और 40 बूथों पर 18 से 44 साल के लोगों को टीकाकरण किया जाएगा।
---
शामली ब्लाक में इन बूथों पर होगा टीकाकरण
मंगलवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, हिंदू कन्या इंटर कालेज, जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली, वीवी इंटर कालेज शामली, हनुमान धाम मैरिज हॉल शामली, आर्य समाज स्कूल शामली, डॉक्टर राजेंद्र गोयल क्लीनिक दयानंद नगर शामली, धर्मशाला रामनगर शामली, प्राइमरी स्कूल मुंडेट शामली।
-----
कोरोना का नहीं मिला नया केस
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जिले में इस समय सक्रिय केस की संख्या चार है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें।
-----
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल पॉजिटिव: 12902
ठीक हुए: 12853
सक्रिय केस: 04
कुल सैंपल: 612804
कोरोना से मौत: 45
पॉजिटिविटी रेट: 2.11 प्रतिशत
रिकवरी रेट: 99.62 प्रतिशत
मृत्यु दर: 0.35 प्रतिशत