शामली के ब्रेनो ब्रेन अबेकस में सम्मानित बच्चे
- फोटो : SHAMLI
फैंसी ड्रेस में तनिष्का और पूर्वी प्रथम
शामली। ब्रेनोब्रेन अबेकस इंस्टीट्यूट शामली में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को सोशल डिस्टेंस के साथ पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तनिष्का बंसल और पूर्वी मित्तल ने प्राप्त किया।
ब्रेनोब्रेन अबेकस की संचालिका आशु जैन ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर ऑनलाइन जूम एप द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसका सीधा प्रसारण फेसबुक पर भी किया गया था। बृहस्पतिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक समय पर एक ही बच्चे को पुरस्कार वितरण के लिए बुलाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तनिष्का बंसल और पूर्वी मित्तल को मिला। द्वितीय पुरस्कार गिन्नी मित्तल और कृष्णा अग्रवाल और तृतीय पुरस्कार सुरभि गर्ग और वान्या मल्होत्रा ने प्राप्त किया। बाकी सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।